छेत्तीसगड ब्रेकिंग बस्तर में महीनेभर में 25 लाख के 5 नक्सली ढेर

छेत्तीसगड ब्रेकिंग

बस्तर में महीनेभर में 25 लाख के 5 नक्सली ढेर

छेत्तीसगड ब्रेकिंग बस्तर में महीनेभर में 25 लाख के 5 नक्सली ढेर
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
अमितकुमार त्रिपटी
अहेरी उप-जिल्हा प्रतिनिधि
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻

मुठभेड़ में एक और कटेकल्याण एरिया कमेटी मेंबर ढेर, दो दिनों में दूसरी सफलता, शव लेकर पहुंचे जवान

छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में ऑपरेशन मानसून को सफल बना जवान जिला मुख्यालय लौटे हैं। नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए माओवादी के शव को लेकर जवान सिटी कोतवाली पहुंचे। मृत नक्सली की पहचान राकेश मड़कम के रूप में की गई है। मारे गए माओवादी के ऊपर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इधर, ऑपरेशन मानसून के तहत बस्तर में पुलिस ने एक महीने में ही करीब 25 लाख रुपए के 5 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इनमें दंतेवाड़ा पुलिस ने 2 दिनों में 10 लाख के 2 नक्सलियों को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक, जानकारी के मुताबिक, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर इलाके में हथियारबंद माओवादियों के होने की सूचना जवानों को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर इन दोनों जिलों से फोर्स को मौके के लिए रवाना किया था। जब फोर्स नहनी गुडरा के जंगल पहुंची तो माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया था। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 5 लाख रुपए के खूंखार नक्सली राकेश को ढेर कर दिया। जिसके शव को जवानों ने बरामद कर लिया।

शुक्रवार की शाम जवान ऑपरेशन को कामयाब कर जिला मुख्यालय लौटे। मौके से नक्सली के शव और भारी संख्या में नक्सल सामान, हथियार, बम, डेटोनेटर समेत दैनिक उपयोग के सामना भी बरामद किए गए। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, दो दिनों में यह दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले इसी कटेकल्याण एरिया कमेटी के एक नक्सली को ढेर कर दिया गया था। उसपर भी 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। दो दिनों के अंदर 10 लाख रुपए के दो माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सली पर 11 से ज्यादा अपराध दर्ज हैं।

कमजोर हुई कटेकल्याण एरिया कमेटी
कटेकल्याण इलाके में लगातार पुलिस की पैठ बढ़ती जा रही है। कभी यह इलाका नक्सलियों का कोर जोन हुआ करता था। इस एरिया कमेटी में कई खूंखार हथियारबंद नक्सली सक्रिय हैं। लेकिन, अब लगातार नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को कामयाबी मिल रही है। हाल ही के कुछ दिनों में इस एरिया कमेटी के करीब 4 से 5 माओवादियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। साथ ही लोन वर्राटू अभियान के तहत कई माओवादियों ने सरेंडर भी किया है। जिससे यह एरिया कमेटी कमजोर होती जा रही है।

अब तक 5 नक्सली ढेर
बस्तर में पुलिस को ऑपरेशन मानसून के तहत 1 महीने के अंदर ही सुकमा और दंतेवाड़ा इन दो जिलों में बड़ी कामयाबी मिली है। 15 जून से शुरू किए गए इस अभियान के तहत जवानों ने लगभग 25 लाख रुपए के 5 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इन सभी माओवादियों पर इन दोनों जिलों के थानों में कई मामले भी दर्ज रहे हैं। हालांकि, ऑपरेशन मानसून के तहत बीजापुर जिले में सर्चिंग से लौटते समय एक जवान बरसाती नाले में बह गया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।