बाढ़ से निपटने बचाव दल तैयार आपदा प्रबंधन दस्ते की बांगड़ी जलाशय में बाढ़ की स्थिति में  निपटने की पूर्व तैयारी                                 

विजेंद्र मेश्राम               

गोंदिया जिला प्रतिनिधि          

मो: 8975019967

गोंदिया: गोंदिया 5 जुलाई को जिले में बारिश का जोरदार आगमन हुआ निरंतर बारिश के चलते जिले में जलाशयों नदियों को और नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है और मानसून अवधि के दौरान किसी भी समय बाढ़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता इसीलिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोंदिया बाढ़ की स्थिति में उससे निपटने के लिए खोज और बचाव कार्य करने के लिए तालुका उत्तर में जनजागृति कार्यक्रम आयोजित कर रहा है.

इसी परिपेक्ष्य में 3 जुलाई 2022 को जिला खोज एवं बचाव दल ने गोंदिया के पांगडी जलाशय में बाढ़ प्रशिक्षण का अभ्यास किया जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोंदिया के माध्यम से नियमित रूप से माक ड्रिल प्रशिक्षण और अभ्यास आयोजित कर रहा है ताकि बाढ़ की स्थिति में जीवन के नुकसान और वित्तीय नुकसान के प्रभाव को कम किया जा सके.

पांगडी जलाशय में अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव दल के सदस्य नरेश उईके, राजकुमार खोटेले, जसवंत रंहागडाले, रविंद्र भंडारकर,संदिप कराडे,दिनू दिप, राजाराम गायकवाड, महेंद्र ताजने, दुर्गाप्रसाद गंगापारी, मनोज केवट, (चालक) मंगेश डोये आदि मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here